3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Corona Update: 24 घंटे में 3178 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 6 हजार के पार, 24 घंटे में 11 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 3178 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 306851 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4040 पहुंची है।

3 min read
Google source verification
Corona virus

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 3178 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 306851 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4040 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 737 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72436 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 971 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 66256 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 5209 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 526 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53506 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 636 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 48390 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4480 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 19789 हो गई है। शहर में अब तक 272 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 18078 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1439 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17997 हो चुकी है। जबकि, 238 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16941 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 818 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6706 हो गई है। इनमें से 121 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6103 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 482 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6336 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5834 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 348 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6430 हो गई है। जिले में अब तक 111 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5429 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 890 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6128 हो चुकी है। इनमें से 97 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5347 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 684 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4965 हो गई है। इनमें से 83 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4321 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 561 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4649 हो गई है। इनमें से 62 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4373 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 214 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4523 हो गई है। इनमें 36 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4309 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 178 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4207 हो चुकी है। यहां 72 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3804 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 331 केस अब भी एक्टिव हैं।