scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 5939 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 38 हजार के पार, 24 घंटे में 24 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 5939 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 38 हजार के पार, 24 घंटे में 24 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 5939 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 338145 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4160 पहुंची है।

भोपालApr 12, 2021 / 07:27 am

Hitendra Sharma

mp corona

Face Shield

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 5939 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 338145 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4160 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 919 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78511 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 999 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 69799 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 7713 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 793 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58127 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 646 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 52247 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 5234 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21946 हो गई है। शहर में अब तक 284 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 19226 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2436 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 19788 हो चुकी है। जबकि, 246 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17410 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 2132 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 7309 हो गई है। इनमें से 126 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6686 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 497 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7317 हो गई है। इनमें से 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5929 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1270 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6939 हो चुकी है। इनमें से 113 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5936 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 890 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6714 हो गई है। जिले में अब तक 157 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6067 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 490 एक्टिव केस हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5596 हो गई है। इनमें से 90 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4766 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 740 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5056 हो गई है। इनमें से 66 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4684 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 306 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4995 हो गई है। इनमें 37 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4438 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 520 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4616 हो चुकी है। यहां 77 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4044 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 495 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80jy3o

Home / Bhopal / MP Corona Update: 24 घंटे में 5939 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 38 हजार के पार, 24 घंटे में 24 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो