scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 11708 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 49 हजार के पार, 24 घंटे में 84 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 11708 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6 लाख 49 हजार के पार, 24 घंटे में 84 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 11708 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 649114 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6244 पहुंची है।

भोपालMay 08, 2021 / 07:46 am

Hitendra Sharma

MP Corona Update

MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 11708 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 649114 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6244 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1753 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 123447 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1190 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 108711 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 13546 एक्टिव केस हैं।

Must see: संक्रमण से बचाने प्रदेश में लागू होगा बुरहानपुर मॉडल

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1576 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 101215 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 781 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 88317 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 12117 एक्टिव केसेज हैं।

Must see: शताब्दी अनिश्चितकाल तक निरस्त, तीनों उड़ानें रद्द हुईं

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 45669 हो चुकी है। जबकि, 415 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 36077 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 9177 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 41682 हो गई है। शहर में अब तक 467 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 36288 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4927 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 145870 हो गई है। इनमें से 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 11794 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2921 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13039 हो गई है। जिले में अब तक 182 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 10787 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 2070 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13258 हो चुकी है। इनमें से 219 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 10691 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2348 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12750 हो गई है। इनमें 59 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 10134 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2557 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 11936 हो गई है। इनमें से 180 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10574 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1182 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10681 हो गई है। इनमें से 140 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 8409 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2132 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10252 हो चुकी है। यहां 141 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 8969 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1142 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10455 हो गई है। इनमें से 114 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 8705 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 1636 केस एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो