scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 7571 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 24 हजार के पार, 24 घंटे में 72 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 7571 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 24 हजार के पार, 24 घंटे में 72 की मौत

locationभोपालPublished: May 16, 2021 07:01:36 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 7571 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 724279 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6913 पहुंची है।

Chhattisgarh Corona Update

Chhattisgarh Corona Update: स्टेशन में शुरू नहीं हुई RT-PCR जांच, यात्री बेधड़क आ-जा रहे

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 7571 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 724279 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6913 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1548 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 136391 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1253 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 119110 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 16028 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1241 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112226 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 838 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 96708 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 14680 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 50918 हो चुकी है। जबकि, 471 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 41846 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8601 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46537 हो गई है। शहर में अब तक 512 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 41145 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4880 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17108 हो गई है। इनमें से 159 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 13785 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3164 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15953 हो गई है। जिले में अब तक 259 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 11968 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 3726 एक्टिव केस हैं।

5- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14806 हो चुकी है। इनमें से 71 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 12069 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2666 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14574 हो गई है। इनमें 203 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 12317 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2054 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 12942 हो गई है। इनमें से 205 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 11449 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1288 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11834 हो गई है। इनमें से 158 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 9754 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1922 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11626 हो चुकी है। यहां 120 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 9655 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1851 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11358 हो गई है। इनमें से 68 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 9154 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 2136 केस एक्टिव हैं।

Must see: कोरोना पॉजिटिव युवती से गैंगरेप

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81alpw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो