scriptMP Corona Update: एक दिन में 620 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 47 हज़ार के पार, 24 घंटे में 10 की मौत | mp corona update positive 248597 and 3711 death new variants of Corona | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 620 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 47 हज़ार के पार, 24 घंटे में 10 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 620 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 248597 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3711 पहुंची है।

भोपालJan 11, 2021 / 08:39 am

Hitendra Sharma

corona_0.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 620 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 248597 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3711 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 145 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56539 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 910 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 53301 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2328 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 169 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40884 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 590 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 38316 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1978 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16135 हो गई है। शहर में अब तक 211 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15677 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 247 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15858 हो चुकी है। जबकि, 244 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15162 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 452 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5243 हो गई है। इनमें से 100 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5028 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 115 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5183 हो गई है। इनमें से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4896 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 124 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4797 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4486 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 221 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4536 हो चुकी है। इनमें से 79 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4301 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 156 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4012 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3821 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 156 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3961 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3824 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 79 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3706 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3591 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 54 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3588 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3474 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yl90z

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 620 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 47 हज़ार के पार, 24 घंटे में 10 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो