2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजीपी का बड़ा ऐलान, एमपी पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा ‘तोहफा’

मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया विवेक जौहरी ने दी प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात

2 min read
Google source verification
09.png

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी विवेक जौहरी ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देते हुए ऐलान किया है कि पुलिसकर्मियों के बच्चों को पुलिस विभाग स्कॉलरशिप देगा। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी और होनहार बच्चों की पढ़ाई में विभाग पुलिसकर्मियों की मदद करेगा।

पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए नया शिक्षा अधिनियम जारी
डीजीपी विवेक जौहरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा न बने इसके लिए नियमों बदलाव किया गया है और पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए नया शिक्षा निधि नियम जारी किया जाएगा और 11वीं, 12वीं और निजी कॉलेजों में पढ़ने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को स्कॉलरशिप पुलिस विभाग की ओर से दी जाएगी।

होनहार बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप
नया शिक्षा अधिनियम जारी करते हुए डीजीपी विवेक जौहरी ने बताया कि अब उन पुलिसकर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा जिनके बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। 10वीं और 11वीं की परीक्षा में जिन बच्चों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं उन्हें पुलिस विभाग की तरफ से 4 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। जिन बच्चों के 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक होंगे उन्हें ढाई हजार रुपए की राशि दी जाएगी। 12वीं क्लास में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले पुलिसकर्मी के बेटे की कॉलेज फीस में भी मदद की जाएगी और निजी कॉलेज में पढ़ने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी 75 हजार तक की कॉलेज फीस में मदद की जाएगी।

कई पुलिसकर्मियों को मिलेगा फायदा
डीजीपी विवेक जौहरी की ये सौगात कई पुलिसकर्मियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार आर्थिक तंगी के कारण पुलिसकर्मी अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों और कॉलेजों में नहीं पढ़ा पाते हैं और अब जब विभाग की तरफ से उन्हें मदद मिलेगी तो उनका बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाने का सपना साकार हो सकेगा।

Story Loader