26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राज्य में बन रही है भाजपा की सरकार, कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ

इस राज्य में बन रही है भाजपा की सरकार, कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 12, 2018

bjp

इस राज्य में बन रही है भाजपा की सरकार, कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ

भोपाल। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जबकि राजस्थान में तख्ता पलट करते हुए कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है। एक चैनल के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। विधानसभा चुनावों का असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

हाल ही में आई इंटेलिजेंस की रिपोर्ट ने बीजेपी को मायूस कर दिया था। इसके बाद ताजा सर्वे ने बीजेपी को खुशखबरू दी है। सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बीजेपी फिर से सरकार बना सकती है, जबकि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में आ सकती है। एक न्यूज चैनल के लिए सीएसडीएस के सर्वे में यह अनुमान लगाया है।

28 नवंबर को मतदान में सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। अब 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना में तय हो जाएगा सरकार किसकी बन रही है।

मध्य प्रदेश में पहली पसंद हैं शिवराज
मध्यप्रदेश में हुए सर्वे के मुताबिक आज भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे के अनुसार बीजेपी बहुमत का आंकड़ा छू सकती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 37 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 प्रतिशत लोगों ने अपना मुख्यमंत्री के रूप में पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मात्र दस प्रतिशत लोग ही कमलनाथ को पसंद कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़ में रमन भी बरकरार
सर्वे के अनुसार अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए खतरा साबित हो सकता है। उन्हें 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यही कारण है कि बीजेपी फिर बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। सर्वे में अजीत जोगी को 4 सीटें मिलना बताया जा रहा है। 40 प्रतिशत लोग रमन सिंह को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं,जबकि 20 फीसदी लोग अजीत जोगी को चाह रहे हैं, जबकि 14 प्रतिशत लोग भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं।

राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत
सर्वे ने कांग्रेस को राहत दी है। वहां कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इसके मुताबिक सीटों के लिहाज से कांग्रेस हुमत का आंकड़ा पार करने की स्थिति में पहुंच गई है। वोट बंटवारे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच 4 फीसदी का अंतर है। लेकिन वसुंधरा राजे लोकप्रियता के मामले में अब भी 32 प्रतिशत लोगों की पसंद बनी हुई हैं। जबकि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को 26 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं। सचिन पायलट को 14 फीसदी लोग मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

किसे कितने वोट
भाजपा- 41 फीसदी
कांग्रेस- 40 फीसदी
अन्य- 19 फीसदी

इतनी मिल सकती हैं सीटें
भाजपा- 116 सीट
कांग्रेस- 105 सीट
अन्य- 9 सीट
कुल- 230 सीट

वर्तमान में सीटें
भाजपा - 166 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 57 विपक्ष

छत्तीसगढ़
किसे कितने वोट
भाजपा- 43 फीसदी
कांग्रेस- 36 फीसदी
जोगी गठबंधन - 15 फीसदी

कुल- 90 सीटें

कितनी मिल सकती हैं सीटें
भाजपा- 56 सीट
कांग्रेस- 25 सीट
जोगी गठबंधन - 4 सीट
कुल- 90 सीट

वर्तमान सीटें
भाजपा - 49 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 39 विपक्ष

राजस्थान
कुल- 200 सीटें
भाजपा- 41फीसदी
कांग्रेस- 45 फीसदी
अन्य - 14 फीसदी

किसे कितनी औसत सीट
भाजपा- 84 सीटें
कांग्रेस- 110 सीटें
अन्य - 6 सीटें

मौजूदा सीटें
भाजपा - 160 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 25 विपक्ष

अन्य सर्वे

मध्य प्रदेश
- 42 फीसदी मतदाता मौजूदा भाजपा सरकार के पक्ष में
- 40 फीसदी ने माना कि सरकार बदलनी चाहिए

राजस्थान
- 43 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि सरकार बदलनी चाहिए
- 39 फीसदी ने वसुंधरा की भाजपा सरकार पर भरोसा जताया

छत्तीसगढ़
- 43 फीसदी मतदाता रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहते हैं
- 41 फीसदी ने कहा कि सरकार बदली जानी चाहिए

तेलंगाना
-43 फीसदी मतदाताओं ने के. चंद्रशेखर राव को पुनः मुख्यमंत्री चुनने की बात कही
- 25 फीसदी ने कांग्रेस के एन. उत्तम रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही