18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ध्रुव नारायण बोले-करबो,लड़बो और जितबो, शर्मा ने कहा-वोटर परिवारवाद को नकारेगा

भाजपा ने चुनाव के करीब 100 दिन पहले ही भोपाल की दो सीटों उत्तर और मध्य से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस काबिज है। उत्तर विधानसभा से आलोक शर्मा और मध्य विधानसभा सीट से ध्रव नारायण सिंह उम्मीदवार होंगे। दोनों प्रत्याशी यहां लंबे समय से सक्रिय हैं।

2 min read
Google source verification
bhopal.jpg

भोपाल. भाजपा ने चुनाव के करीब १०० दिन पहले ही भोपाल की दो सीटों उत्तर और मध्य से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस काबिज है। उत्तर विधानसभा से आलोक शर्मा और मध्य विधानसभा सीट से ध्रव नारायण सिंह उम्मीदवार होंगे। दोनों प्रत्याशी यहां लंबे समय से सक्रिय हैं। दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का स्वागत किया और शानदार जीत होने की भविष्यवाणी की।

2018 के परिणाम
मध्य विधानसभा
आरिफ मसूद-कांग्रेस- 76647 मत
सुरेंद्र नाथ सिंह भाजपा- 61890 मत
भाजपा 14,757 वोटों से हारी थी
.........................
क्या बोले नेता जी
ध्रुव नारायण सिंह ने कहा-अब चुनाव जीतने की रणनीति होगी। हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। जिन्हें साजिश रचनी है वे साजिश रचते रहेंगे। जो सीटें मेहनत मांगती हैं। उन पर समय रहते नामों का ऐलान हुआ है। इससे पार्टी को फायदा मिलेगा। भोपाल मध्य से कई दावेदारों ने भी हमें फोन करके बधाई दी है।
...........
कौन हैं धु्रव नारायण सिंह
मध्य क्षेत्र से विधायक रहे चुके हैं ध्रुव नारायण सिंह पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। अभी ये भोपाल डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इनके पिता गोविंद नारायण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। २००८ में वे यहां से विधायक थे लेकिन शहला मसूद हत्याकांड में नाम आने की वजह से टिकट कट गया था।
...............................................
2018 के परिणाम
उत्तर विधानसभा
आरिफ अकील-कांग्रेस- 90403 वोट
फातिमा रसूल सिद्दीकी-भाजपा-55546 वोट
भाजपा 34857 वोटों से हारी थी
क्या बोले नेता जी
आलोक शर्मा ने कहा-हमें प्रत्याशी बनाया गया है। हम सभी कार्यकर्ता पुराने भोपाल की जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पुराना शहर किसी भी शहर आइना होता है। कांग्रेस ने बांट दिया है। कांग्रेस की गलत नीतियों के खिलाफ हम जनता के बीच जाएंगे। उसे मुद्दा बनाएंगे। जनता अब एक ही परिवार के लोगों को आगे नहीं लाने के मूड में है। यह मेरी जन्म स्थली और कर्मस्थली भी है।
कौन हैं आलोक शर्मा
आलोक शर्मा भाजपा से भोपाल के मेयर रह चुके हैं। अभी ये प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और उज्जैन संभाग प्रभारी हैं। आलोक शर्मा भोपाल शहर में दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। 2008 में भी आलोक शर्मा ने यहां से चुनाव लड़ा था लेकिन चार हजार वोट से हार गए थे।
.................