
सीएम शिवराजसिंह ने अपनी संपत्ति का भी उल्लेख किया
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। सोमवार को नामांकन के साथ सीएम शिवराजसिंह ने अपनी संपत्ति का भी उल्लेख किया है। इसमें पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में खासा बदलाव हुआ है।
सीएम ने अपनी पत्नी साधना सिंह की आय और संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। रिटर्निंग अधिकारी को सौंपे गए इस ब्यौरे में सीएम शिवराज की संपत्ति में कमी आई है जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति बढ़ गई है।
दिए गए ब्यौरे के अनुसार शिवराजसिंह और उनकी पत्नी की कुल आमदनी 8.62 करोड़ रुपए है। शिवराजसिंह की कुल संपत्ति 3.21 करोड़ रुपए बताई गई है। पांच साल पहले सन 2018 में दिए गए ब्यौरे में उनकी संपत्ति 3.26 करोड़ रुपए बताई गई थी।
उनके बैंक खातों में करीब 93 लाख रुपए जमा हैं। सीएम शिवराजसिंह की संपत्ति का ब्यौरे में इस बात का भी उल्लेख है कि उनके पुत्र कुणाल के लिए 27 लाख रुपए का एजुकेशन लोन लिया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन के वक्त अपनी पूरी प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया था। इसमें पत्नी सहित कुल 7.66 करोड़ की संपत्ति बताई थी। 2013 में उनके पास कुल 6.27 करोड़ की संपत्ति थी।
नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार शिवराजसिंह चौहान की संपत्ति में 5 सालों में 5 लाख रुपए की कमी हुई है। इधर उनकी पत्नी साधना चौहान की संपत्ति में इस अवधि में 89 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।
Published on:
30 Oct 2023 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
