
अंतिम सूची के पहले सामने आए गड़बड़झाले पर निर्वाचन आयोग ने सख्ती के बाद भी मतदाता सूची में गड़बड़ी बरकरार है। नरेला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 12 हजार संदिग्ध मतदाताओं के नाम सामने आए हैं। इनमें कई ऐसे हैं, जो काफी पहले विधानसभा क्षेत्र छोडकऱ कहीं और चले गए। हद यह है कि जिनकी मौत हो चुकी है, उनके नाम भी सूची में दर्ज हैं। इतना ही नहीं, ऐसे मतदाता भी सूची में हैं, जिनके नाम एक ही पोलिंग बूथ पर दो बार दर्ज हैं। पत्रिका के पास इस सूची की प्रति मौजूद है। ऐसे में चुनाव परिणाम के प्रभावित होने की आशंका है। बता दें, नरेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग और कांग्रेस से मनोज शुक्ला आमने-सामने हैं।
ऐसे 12 हजार नाम...
- वोटर लिस्ट में 12561 नाम ऐसे हैं, जिनकी एक ही मतदान केंद्र पर डबल एंट्री है। यानी, एक मतदाता दो बार वोट डाल सकता है।
- मतदान केंद्र क्रमांक: सीरियल नंबर: नाम
- 112: 492 और 493: उषा देवी पति जयप्रकाश कोरी, मकान नंबर 128
- 125: 548 व 549: सचिन सिंह (दोनों के पिता के नाम पर प्रकाश खंडेलवाल लिखा है।)
- 131: 323 व 324: नितिन वर्मा पिता सुरेश वर्मा
- 149: 603 व 604: कपिल चीडार पिता विजय चीडार
- 15: 111 व 112: कुणाल कासेकर पिता रविंद्र कासेकर
जो दुनिया में नहीं, वे भी वोटर
नरेला विधानसभा के वार्ड नंबर 76 की भाग संख्या 216 में दर्ज कई मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद भी उनके नाम रिकॉर्ड में हैं। बूथ लेवल ऑफिसर की सूची के अनुसार ऐसे 363 नाम सूची में हैं। इनमें से कुछ नाम सैंपल के तौर पर चुनाव आयोग को भेजे गए हैं।
ये मृतक: मतदान कार्ड नंबर
1. रामकली पति बाबूलाल: 567883
2. रिहाना, आरिफ कुरैशी: 567461
3. मो. मुस्लिम पिता अयाज: 2340214
4. रिहान पिता मोवजीर खान: 567792
5. आरके गोयल पति बीएल गोयल: 250190
6. गीता देवी गोयल पति आरके गोयल: 1250208
इनका कहना है
शिकायत मिली थी। दल बनाकर जांच कराई है। कलेक्टर ने खुद मौके पर जाकर सत्यापन किया था। मामले में उचित कार्रवाई हुई है।
- अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र
दो चुनाव में ऐसे रहे परिणाम
साल: भाजपा: कांग्रेस: जीत: हार का अंतर
- 2018: विश्वास सांरग: डॉ. महेंद्र सिंह चौहान: भाजपा: 23151
- 2013: विश्वास सारंग: सुनील सूद: भाजपा: 26970
Updated on:
05 Nov 2023 11:34 am
Published on:
05 Nov 2023 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
