
Election 2023: इतने दिन बाद आएगी कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, कमलनाथ बोले- उम्मीदवारी के लिए 4000 आवेदन आए
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नजदीक आते आते राजनीतिक दलों द्वारा लगातार प्रत्याशियों की गोषणाएं की जा रही है। हालही में कांग्रेस ने भी लंबे इंतजार के बाद 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। वहीं, कांग्रेस की अगली सूची को लेकर भी पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अनुमानित समय बता दिया है। उस दौरान कमलनाथ ने कांग्रेस की पहली सूची को लेकर भी मीडिया से चर्चा की है।
मीडिया बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमने 144 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। हमारे पास 4 हजार आवेदन आए थे। हमने सभी पर गहन चर्चा के बाद प्रत्याशी घोषित किए हैं। सभी की राय सहमति मिलने के बाद लिस्ट जारी की गई है। चार हजार लोगों में सभी कहते हैं कि मैं चुनाव जीतने वाला हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने राजनीतिक जीवन में आज तक कोई नहीं मिला कि जो कहे कि मैं चुनाव हारने वाला हूं। यह हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। हालांकि, अब सभी आवेदनों को तो टिकट दिया नहीं जा सकता। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि, बाकी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा दो से तीन दिन में कर देंगे। उन्होंने बताया कि अधिकतर सीटों पर चर्चा हो चुकी है कुछ पर बाकि है सेहमति होचे ही लिस्ट जारी की जाएगी।
एक एक सीट नहीं, बल्कि पूर जिले का ध्यान रखना होता है- कमलनाथ
टिकट के बाद विरोध और बगावत करने वाले नेताओं के डैमेज कंट्रोल को लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि सभी लोग मुझसे चर्चा में हैं। आज एक हजार लोग मुझसे मिले हैं। ये उम्मीदवार का प्रश्न नहीं है। हमें सभी चीजें देखनी होती हैं। जातीय समीकरण है। अगर एक सीट पर अच्छा प्रत्याशी है, लेकिन हमारा जातीय समीकरण नहीं है। हमें न्याय करना है। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय का है। हम एक-एक सीट पर नहीं जाते। हम पूरे जिले को भी नजर में रखते हैं।
टिकट में सभी क्राइटेरिया देखते हैं
10 हजार से अधिक मतों से हारने वालों के टिकट काटने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की एक सीट उदाहरण है। वहां एक सीट पर 25 हजार वोट से हार हुई थी, लेकिन वह सीट हमने फिर 25 हजार वोटों से जीत ली। यह सही है कि हम यह देखते है कि कितने वोट से कोई प्रत्याशी हारा। लेकिन यह भी देखते है कि उसकी वजह क्या है। तीसरे प्रत्याशी ने कांग्रेस या भाजपा किसके वोट काटे। इन सभी बातों पर ध्यान देना पड़ता है।
संगठन की सहमति से दिया बाहरी को टिकट
दूसरी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों को टिकट देने पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा से हमने उन लोगों का लिया, जहां हमारी पार्टी राजी थी। आप लोगों ने खुद देखा कि जो भाजपा से आया, उसके साथ कांग्रेस का संगठन साथ आया। मैंने ऐसे कोई हेलीकॉप्टर से आ जाए, यह होने नहीं दिया। अभी बहुत से भाजपा के नेता कांग्रेस ज्वाइन करना चाहते हैं, लेकिन संगठन सहमत नहीं है।
Published on:
16 Oct 2023 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
