
बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, क्षेत्रीय कार्यकर्ता हुए खफा, इस सीट पर 'शिव' के सामने मैदान में हैं 'हनुमान'
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जैसे-जैसे राजनीतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं, वैसे वैसे कई जगहों पर विरोध के सुर भी उठते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस द्वारा पहली सूची के जरिए उम्मीदवार की घोषणा करने के बाद शुरु हुआ है। यहां कार्यकर्ता पैराशूट (बाहरी) प्रत्याशियों के विरोध में खुलकर सामने आ गए है। बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध होने लगा है।
आपको बता दें कि, सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा सीट पर जिम्मदारी संभालने वाले कार्यकर्ताओं ने हालही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सामने विरोध व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है पार्टी ने एक एक्टर को टिकट दे दिया है, जो ठीक नहीं है। इसका कारण ये है कि, बुधनी विधानसभा में प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को कोई जानता तक नहीं है। यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दे डाली है कि अगर पार्टी विक्रम मस्ताल के बजाए किसी क्षेत्रीय को प्रत्याशी नहीं बनाती तो वो प्रचार स्तर पर काम नहीं करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर कसा तंज
कांग्रेस कार्यकर्चाओं के विरोध को देखते हुए बीजेपी ने भी तंज कसना शुरु कर दिया है। बाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए स्थानीय और बाहरी को लेकर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, 'बुधनी से भी कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध शुरू। बाहरी है स्थानीय की मांग।'
इसलिए चर्चा में है बुदनी विधानसभा
हालांकि, इस सीट पर टिकट को लेकर गौर करें तो कांग्रेस की स्ट्रेटजी चुनावी माहौल के अनुरूप 'शिव' के सामने 'हनुमान' को उतारने की मालूम हो रही है। वहीं, इस सीट की चर्चा इसलिए भी प्रदेशभर में सबसे ज्यादा इसलिए की जा रही है क्योंकि ये सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इसी सीट से चुनाव लड़ते है। फिलहाल, गौर करने वाली बात ये है कि आगामी दिनों में कांग्रेस क्या क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को मनाने का काम करेगी। उन्हें ये समझाने में सफल होगी कि आखिर पार्टी ने ये फैसला क्यों लिया है या फिर फैसला बदलते हुए किसी क्षेत्रीय को टिकट देगी ?
Published on:
16 Oct 2023, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.