
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार का 15 नवंबर को आखिरी दिन है। शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा और आखिरी दिन कांग्रेस दोनों ने मध्यप्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और पार्टी के आला नेता प्रदेश में चुनावी रैलियां करने उतर आए हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रदेश का चुनावी पारा बेहद हाई रहने वाला है तो चलिए बताते हैं आपको कौन सा नेता किस जगह पर और कितने बजे चुनावी सभा करेंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम (15 नवंबर)
- सुबह 11.20 से दोपहर 12.20 बजे तक आमला, ज़िला बैतूल में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे के समर्थन में जनसभा।
- दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक खुशीलाल मैदान, बैरसिया भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरीकरण के समर्थन में जनसभा।
- दोपहर 3.20 से शाम 4.20 बजे तक अंबेडकर ग्राउंड, तुलसी नगर भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन में जनसभा।
प्रियंका गांधी कार्यक्रम (15 नवंबर)
- सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक किला चौक, दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के समर्थन में जनसभा।
- दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक चंदवही (बहरी), जिला सीधी में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के समर्थन में जनसभा।
कमलनाथ कार्यक्रम (15 नवंबर)
- सुबह 10.30 बजे बरही, विजयराघवगढ़, जिला कटनी में जनसभा।
- दोपहर 12 बजे सरेखा, केवलारी जिला सिवनी में जनसभा।
- दोपहर 01:15 बजे लालबर्रा, जिला बालाघाट में जनसभा।
- दोपहर 2.20 बजे वारासिवनी, जिला बालाघाट में जनसभा।
- शाम 4 बजे, जमई, जिला छिंदवाड़ा में जनसभा।
देखें वीडियो- सचिन पायलट ने सज्जन वर्मा से पूछा किस चक्की का आटा खाते हो भाई...
Updated on:
14 Nov 2023 10:04 pm
Published on:
14 Nov 2023 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
