7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP ELECTION 2023 : टिकट नहीं मिला तो 2 बार की विधायक ने भाजपा को कहा बाय-बाय

MP ELECTION 2023 से पहले 2 बार की विधायक भाजपा नेत्री रेखा यादव ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

2 min read
Google source verification
bjp_1.jpg

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं का भाजपा का अलविदा कहने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी से दो बार विधायक रहीं रेखा यादव ने भी पार्टी को बाय-बाय कह दिया है और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि रेखा यादव के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा की मुश्किलें बड़ामलहरा विधानसभा सीट पर बढ़ सकती हैं।

भाजपा को झटका, रेखा यादव ने छोड़ी पार्टी
छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से दो बार विधायक रह चुकीं रेखा यादव ने टिकट न मिलने से नाराज होकर भाजपा पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रेखा यादव बड़ा मलहरा सीट से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठी थीं लेकिन जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो रेखा यादव ने कुछ दिन विचार विमर्श करने के बाद बुधवार को भाजपा को अलविदा कह दिया। यहां ये भी बता दें कि बड़ा मलहरा सीट से भाजपा ने प्रद्युम्न सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने रोते-रोते मंत्री पर संगीन आरोप लगाते हुए छोड़ी पार्टी

दो बार विधायक रहीं रेखा यादव
बता दें कि रेखा यादव दो बार बड़ा मलहरा सीट से विधायक रह चुकी हैं। पहली बार साल 2008 में रेखा यादव यहां से भारतीय जनशक्ति पार्टी से विधायक बनी थीं और फिर साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनी थीं। रेखा यादव ने इस बार भी भाजपा की टिकट के लिए दावेदारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने बगावती तेवर अपनाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

देखें वीडियो- मंत्री कमल पटेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी