भोपाल. मध्यप्रदेश में कमल नाथ की सरकार लगातार ये दावे कर रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने वचन पत्र में वादे किए थे उन्हें पूरा करने का निरंतर प्रयास कर रही है। लेकिन मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अब अपने ही वचन पत्र में किए एक दावे से मुकर गई है। या कहें सरकार ने यूटर्न ले लिया है। वचन पत्र में कांग्रेस ने कहा था कि बेरोजगार युवाओं को सक्षम बनाने के लिए चार हजार रुपए हर माह दिया जाएगा। लेकिन सरकार अपने इस वादे से मुकर गई है।