
Mp Government
Mp Government: राज्य सरकार मंत्रियों और विधायकों के लिए नए आवास और अपार्टमेंट बनाएगी। इस पर करीब 3 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। नोडल एजेंसी गृह एवं अधोसंरचना विकास मंडल होगी। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में गृह निर्माण मंडल के आयुक्त को इसे विशेष फोकस करने और समय-सीमा में पूरा करने को कहा।
हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट पर कैबिनेट की अनुमति बाकी है। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी मौजूद थीं। इसके साथ ही हर नगरीय निकायों में नगर वन विकसित करने की तैयारी है। होंगे। सरकार हर निकाय को दो-दो करोड़ रुपए देगी।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर है। इसके लिए उज्जैन समेत आसपास के जिलों में 4,700 करोड़ रुपए से विकास होगा। विभाग ने शासन से इतने बजट की मांग की है। इसमें कई अहम काम को गति मिलेगी।
Updated on:
07 Jun 2024 08:35 am
Published on:
07 Jun 2024 08:34 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
