6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में खूब मिलती है सैलरी, देश में टॉप 5 में आया मध्यप्रदेश

औसत सैलरी में मध्यप्रदेश संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर, कमाई में अनुभव की बड़ी भूमिका

2 min read
Google source verification
mp_salary_increase.png

औसत सैलरी में मध्यप्रदेश संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर

भोपाल. एमपी के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जब सभी जगहों पर सैलरी कम होने की शिकायतें सामने आ रहीं हैं तब एमपी में खासी सैलरी मिल रही है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के अनुसार देश में औसत सैलरी के मामले में मध्यप्रदेश टॉप 5 प्रदेशों में शामिल है।

देश विदेश में सैलरी के संबंध में अनेक सर्वे किए जाते रहे हैं। ऐसा ही एक सर्वे स्टेटिस्टा ने भी किया। स्टेटिस्टा के सर्वे के मुताबिक औसत सैलरी के मामले में दुनिया में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है। इस यूरोपीय देश के लोगों की औसत मासिक सैलरी (टैक्स के बाद) 6,187 डॉलर (5,11,142 रुपए) है। भारत इस लिस्ट में 63वें स्थान पर है।

इस सर्वे में देश में औसत सैलरी के आंकड़े भी सामने आए हैं। इसमें अन्य प्रदेशों के साथ ही एमपी में भी औसत सैलरी बताई गई है। देश में औसत सैलरी के मामले में यूपी नंबर वन है। सन 2022 में उत्तर प्रदेश में औसत मासिक सैलरी 20,730 रुपए रही। पश्चिम बंगाल 20,210 रुपए की औसत सैलरी के साथ दूसरे, जबकि महाराष्ट्र 20,110 रुपए के साथ तीसरे नंबर पर रहा। बिहार 19,960 रुपए के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

स्टेटिस्टा के सर्वे के मुताबिक औसत सैलरी के मामले में एमपी की हालत भी अच्छी है। देश में औसत सैलरी के मामले में मध्यप्रदेश टॉप 5 प्रदेशों में आया है। स्टेटिस्टा के सर्वे में बताया गया है कि सन 2022 में औसत सैलरी के मामले में मध्यप्रदेश की पोजीशन देश के अन्य कई राज्यों की तुलना में अच्छी रही है।

इस सर्वे के अनुसार पिछले साल एमपी में लोगों की औसत मासिक सैलरी 19,740 रुपए आंकी गई है। इस मामले में स्टेटिस्टा के सर्वे में एमपी देश में पांचवें स्थान पर रहा। एमपी के साथ ही राजस्थान में भी 19,740 रुपए मासिक सैलरी रही और यही वजह है कि मध्यप्रदेश के साथ राजस्थान भी इस सूची में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहा।

ऐसे किया सर्वे
औसत सैलरी सर्वे में दुनियाभर के 138 देशों के हजारों लोगों के वेतन डाटा का विश्लेषण किया गया। भारत के लिए दी गई जानकारी 11,570 लोगों की सैलरी पर आधारित है।

सर्वे के मुताबिक अनुभव की कमाई में बड़ी भूमिका है। बीस साल से अधिक का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स की औसत सैलरी 38,15,462 रुपए है। डॉक्टरेट की डिग्री वाले लोग सबसे ज्यादा करीब 27.52 लाख रुपए औसत वेतन कमाते हैं, जबकि हाईस्कूल से नीचे के लोग औसतन 11.12 लाख रुपए की सालाना कमाई करते हैं।