
monsoon effect on agriculture in mp,monsoon, monsoon effects,agriculture in mp,changing rainfall pattern in mp,damage agriculture in mp,MP : Monsoon Effects: 127 tehsils declared drought affected
भोपाल। राज्य शासन ने आनावारी प्रतिवेदन के आधार पर 23 जिलों की 127 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है। इनमें भोपाल की दोनों तहसीलों बैरसिया और हुजूर शामिल हैं। आपको बता दें इस बार मप्र में औसत से कम बारिश के बाद जिलों की स्थिति बेहद खराब है। किसानों को रबी की फसलों की चिंता सताने लगी है। आपको बता दें कि मौसम विभाग की ओर से मप्र में पहले ही सूखे का अलर्ट जारी कर दिया गया था। विभाग के मुताबिक इस वर्ष प्रदेश के ५१ जिलों में से २३ जिलों में ५० फीसदी से भी कम बारिश दर्ज की गई है।
इन तहसीलों में पड़ी मौसम की मार
आदेश के मुताबिक जिन तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है उनमें भोपाल की दोनों हुजूर व बैरसिया, विदिशा की 11 तहसील विदिशा, बासौदा, त्योंदा, कुरवाई, पठारी, सिरोंज, लटेरी, ग्यारसपुर, गुलाबगंज, नटेरन व शमशाबाद, सीहोर की 8 तहसील सीहोर, श्यामपुर, आष्टा, जावर, इछावर, बुदनी, नसरुल्लागंज व रेहटी शामिल हैं।
उज्जैन की सात तहसीलें उज्जैन, घटिया, खाचरौद, नागदा, बडऩगर, महिदपुर व तराना, नीमच की छह तहसीलें नीमच, जीरन, जावद, सिंगौली, मनासा, रामपुर, रायसेन की नौ तहसीलें रायसेन, गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, गौहरगंज, बरेली, बाड़ी, उदयपुरा व सुल्तानपुर, राजगढ़ जिले की सात तहसीलें राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर, सारंगपुर व पचौर, खंडवा जिले की खंडवा, पंधाना, पुनास, हरसूद तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है।
ये भी जानें
* मध्यप्रदेश के 51 जिलों में से 23 जिलों में औसत वर्षा से कम बारिश हुई है।
* निराशाजनक वर्षा ने न केवल मौसम को प्रभावित किया, बल्कि इसने सोयाबीन और धान की बुवाई को लेकर भी किसानों को मुश्किलों से घेर लिया है।
* वहीं इन मामलों में भोपाल शीर्ष पांच प्रभावित जिलों में से एक है।
* चूंकि अब मानसून प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों बिदा हो चुका है, ऐसे में अब किसानों को होने वाले नुकसान भी बढ़ गया है।
* वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने भोपाल सर्किल में अनुकूल प्रणालियों की अनुपस्थिति को निराशाजनक वर्षा का श्रेय दिया और देश के उत्तरी हिस्सों की तरफ मानसून गलियारे का स्थानांतरण की बात भी कही। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून का पैटर्न ही बदल गया है। जिससे हालात बिगड़ रहे हैं।
Published on:
05 Oct 2017 03:35 pm

