सिटी कोतवाली अंतर्गत जोगीपुर निवासी एक युवक बस से सीधी आ रहा था। रास्ते में वह चलती बस से उतरने का प्रयास किया किंतु बस की रफ्तार तेज होने के कारण गिर गया। जिससे गंभीर चोटें आई, वहीं दाहिना पैर भी टूट गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है।