1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुबई के भारत मार्ट तक माल पहुंचाएगा एमपी का यह हाईवे, डीपी वर्ल्ड के लिए बना बड़ा मददगार

Bharat Mart- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश के लिए दुबई यात्रा पर हैं। दौरे के तीसरे दिन उन्होंने डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर “भारत मार्ट” परियोजना व उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

2 min read
Google source verification
MP's highway will deliver goods to Dubai's Bharat Mart

MP's highway will deliver goods to Dubai's Bharat Mart

Bharat Mart- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश के लिए दुबई यात्रा पर हैं। दौरे के तीसरे दिन उन्होंने डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर “भारत मार्ट” परियोजना व उससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में इसे एक अहम पहल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत मार्ट को वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार बताते हुए कहा कि यह आधुनिक व्यापार केंद्र भारतीय उत्पादों, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और हस्तशिल्प जैसे उत्पादों की मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप जैसे बाजारों तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराएगा। भारत मार्ट 2026 में परिचालन में आएगा और ‘लोकल से ग्लोबल’ की नीति को नई दिशा देगा। खास बात यह है कि एमपी का एक हाईवे भारत मार्ट तक माल पहुंचाने के लिए डीपी वर्ल्ड का बड़ा मददगार साबित होगा। सीएम मोहन यादव ने इसका उल्लेख भी किया।

जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA), दुबई में करीब 2.7 मिलियन वर्ग फुट में विकसित किया जा रहा भारत मार्ट एक बहुआयामी अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा फरवरी 2024 में संयुक्त रूप से इसकी आधारशिला रखी गई थी। यह केंद्र डीपी वर्ल्ड द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और कार्यालय सुविधाएं शामिल होंगी।

भारतीय एमएसएमई को वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए यह परियोजना तैयार की जा रही है, जिससे वे अपनी गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्यात आसानी से कर सकें। भारत मार्ट, वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाने वाला एक मजबूत स्तंभ बनेगा।

एमपी के हाईवे से भारत मार्ट तक निर्बाध कनेक्टिविटी

सीएम मोहन यादव की बैठक में विशेष रूप से मध्यप्रदेश में डीपी वर्ल्ड द्वारा प्रस्तावित रेल टर्मिनल और उज्जैन–नागदा हाईवे को भारत मार्ट तक निर्बाध माल आपूर्ति का एक निर्णायक और अहम माध्यम बताया गया। यह लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी भारत से दुबई तक तेज़, किफायती और सुगम माल परिवहन सुनिश्चित करेगी, जिससे राज्य के निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार इस यात्रा को केवल व्यापार नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के आर्थिक भविष्य की नींव मान रही है। भारत मार्ट के ज़रिए हमारा प्रदेश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मज़बूत कड़ी बनेगा।

डीपी वर्ल्ड: एमपी के लिए संभावनाओं से भरा साझेदार

डीपी वर्ल्ड, दुबई स्थित एक अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला समाधान प्रदाता है, जो 78 से अधिक देशों में 100 से अधिक टर्मिनलों और पोर्ट्स का संचालन करता है। प्रति वर्ष 70 मिलियन TEU कंटेनर हैंडल करने वाली यह कंपनी विश्व की सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटरों में गिनी जाती है। डीपी वर्ल्ड भारत के मुंबई, मुंद्रा, कोचीन, चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर छह टर्मिनलों का संचालन करती है। साथ ही यह कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट सेवाओं का भी प्रबंधन करती है।

एमपी में ड्राय पोर्ट के विकास में दिखाई रूचि

डीपी वर्ल्ड ने मध्यप्रदेश में इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD), मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP), कृषि-लॉजिस्टिक्स हब और ड्राय पोर्ट के विकास में गहरी रुचि दिखाई है। यह राज्य की लॉजिस्टिक्स और निर्यात नीति के अनुरूप है। इसे एमपी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास को मजबूती देने वाला कदम बताया जा रहा है।