7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP को मिले नए सीएस, दिल्ली से आते ही आधे घंटे में शुरू कर दिया काम, अधिकारियों को दिए आदेश

MP New Chief Secretary: मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन पदभार ग्रहण किया, दिल्ली से आते ही सीधे पहुंचे वल्लभ भवन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत...

less than 1 minute read
Google source verification
MP New Chief Secretary

MP के नए चीफ सेक्रेटरी ने संभाला पदभार, असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी डॉ. राजेश राजौरा ने किया वार्म वेलकम.

सुबह 10.30 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचे एमपी के नए मुख्य सचिव (MP New Chief Secretary) अनुराग जैन (Anurag Jain) ने आधे घंटे में ही अपना पद ग्रहण कर लिया। यही नहीं जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव (MP 35th Chief Secretary) के रूप में अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन पदभार ग्रहण किया है। दिल्ली से भोपाल आते ही वे सीधे वल्लभ भवन पहुंचे।

यहां अपर मुख्य सचिव (Assistant Chief Secretary) डॉ. राजेश राजौरा (Dr. Rajesh Rajora) और अन्य अधिकारियों ने उनका वेलकम किया। अनुराग जैन ने 30 सितंबर 2024 को वीरा राणा के रिटारमेंट के बाद आज 3 अक्टूबर से ये पद संभाला है।

संबंधित खबर: क्या आप जानते हैं कितने पावरफुल होते हैं मुख्य सचिव?

फाइलों पर साइन किए, अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात

दरअसल, मध्य प्रदेश में पहली बार दो दिन तक मुख्य सचिव नहीं रहे। वहीं, पदभार ग्रहण करते ही अनुराग जैन काम संभाल लिया है। उन्होंने फाइलों पर साइन किए। अब वे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

35वें सीएस की पहली बैठक

यही नहीं मेल-मुलाकात के बाद उन्होंने अधिकारियों को अपनी पहली बैठक के आदेश भी दिए। इस बैठक में सभी एपीएस और पीएस को बुलाया गया है।

ये भी देखें: मोहन को यूं ही नहीं भाए अनुराग, इन महत्तवपूर्ण फैसलों ने दिलाई पहचान

ये भी देखें: 'मोहन के अनुराग' की बेस्ट 4 क्वालिटीज, संभालेंगे एमपी के नए मुख्य सचिव का कामकाज