भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक 17 किमी. लंबे केबल ब्रिज का प्रस्ताव दिया। आलोक ने बताया कि इसमें बड़े तालाब से दो किमी का एलीवेटेड ब्रिज भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने इसे बेहद जरूरी बताकर सहमति दी है। शहर के ट्रॉफिक के कारण एयरपोर्ट तक जाने में काफी समय लगता है, इस कारण इसके लिए अलग से ब्रिज की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंचा जा सके।