
killed tiger
MP NEWS: जिन बाघों ने मध्यप्रदेश को दुनिया भर में टाइगर स्टेट होने का तमगा दिया, शिकारी उनके साथ क्रूरता करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बाघों को जादू-टोना और चंद रुपयों के लालच में बुरी तरह मारा जा रहा है। बालाघाट-मंडला जिले की सीमा पर स्थित मालकटंगा गांव में चार दोस्तों ने करंट लगाकर मार डाला।
उसके दांत निकाले और राज छुपाने दफना भी दिया। बाघ को 11केवी का हाईवोल्टेज करंट लगाया गया, जिसमें उसका आधा शरीर जल गया था। शिकारियों ने शराब के नशे में धुत होकर टाइगर का शिकार किया। मामले का खुलासा, एक साल बाद हुआ है।
मारे गए बाघ को जहां दफनाया गया था, वहां एसटीएसएफ ने खुदाई की। वीडियोग्राफी भी कराई गई। खुदाई में 98 हड्डी मिली है, जबकि 334 हड्डियों का पता ही नहीं चला। विशेषज्ञों के मुताबिक बाघ के शरीर में 432 हड्डियां होती है। अधिकारियों का कहना है, घटना एक वर्ष पूरानी है, इसलिए कई हड्डियां गल चुकी होंगी। करंट भी 11केवी तार से सीधे आंकड़ा डालकर लगाया गया था, जिससे बाघ के शरीर को काफी नुकसान पहुंचा होगा।
Indian Railway: वेटिंग टिकट पर यात्रा बंद, पकड़े गए तो… ट्रेन से उतार देगा टीटीई
एसटीएसएफ ने दो आरोपी मुन्ना धुर्वे और तेजराम उइके को 10 जुलाई को बालाघाट पंडुतला से पकड़ा था। इनके पास से बाघ के 3 दांत मिले थे, जिसका ये सौदा करने वाले थे। इनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी अशोक मरकाम को पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया, चारों आरोपी मालकटंगा गांव के पास एक वर्ष पहले पार्टी कर रहे थे।
जब नशा चढ़ा तो इन्हें मांस खाने की इच्छा हुई, जिसके लिए इन्होंने 11 केवी लाइन में आंकड़ा डालकर नीचे करंट फैला दिया था। ये जंगली सुअर फंसाना चाहते थे लेकिन बाघ फंस गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने दफनाए बाघ की 98 हड्डियां बरामद की हैं। अब तक इस मामले में तीन आरोपी पकड़ाए हैं। तीसरे आरोपी अशोक मरकाम को शुक्रवार पकड़ा है, जबकि चौथा आरोपी फरार है।
Published on:
14 Jul 2024 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
