
MP NEWS: मध्यप्रदेश के 8 जिलों के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अमेरिका की नामी कंपनी इन 8 जिलों में आलू की खेती का कॉन्ट्रेक्ट शुरू करेगी। अमेरिकी कंपनी इन जिलों के किसानों से अनुबंध करेगी और खास किस्म के आलू की खेती खरीदने की गारंटी के साथ खेती कराएगी। जिससे किसानों को अच्छा फायदा होगा। मध्यप्रदेश सरकार ने इसके लिए कंपनी को लेटर ऑफ इंडैंड जारी कर दिया है।
अमेरिका की नामी कंपनी पेप्सिको मध्यप्रदेश के 8 जिलों के किसानों से अनुबंध कर उनका आलू खरीदेगी। इन आलू से कंपनी चिप्स बनाएगी और फिर देशभर में उसकी सप्लाई की जाएगी। जिन जिलों के किसानों से कंपनी कॉन्ट्रेक्ट कर सीधे आलू खरीदेगी उनमें अशोकनगर, गुना, रायसेन, सागर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, विदिशा और धार शामिल हैं। बता दें कि अभी तक मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़े पैमामे पर आलू की खेती हो रही है और यहां से कई कंपनियां चिप्स बनाने के लिए सीधे किसानों से आलू खरीदती आ रही हैं।
बता दें कि चिप्स बनाने के लिए एक खास किस्म के आलू की जरूरत होती है। ये आलू चिप्स काटने के बाद भी लाल नहीं होता है और सफेद बना रहता है। पेप्सिको कंपनी की बात करें तो वो चिप्स बनाने के लिए एफसी 5 और एफएल 2027 वैरायटी के आलू का उपयोग करती है। इस आलू में नमी की मात्रा दूसरे आलू से कम होती है और ये सुगर फ्री भी होता है। कंपनी जिन किसानों से कॉन्ट्रेक्ट करती है उन्हीं से आलू खरीदती है और कंपनी के द्वारा ही किसानों को एप के जरिए जोड़कर आलू की फसल व मौसम की जानकारी भी उपलब्ध कराती है। यहां ये भी बता दें कि पेप्सिको कंपनी उज्जैन में देश का दूसरा सबसे बड़ा फ्लेवर प्लांट स्थापित कर रही है जिसके लिए 22 एकड़ प्लॉट पहले ही आवंटित किया जा चुका है।
Updated on:
27 Feb 2025, 8:49 PM IST
Published on:
27 Feb 2025, 8:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.