7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, किसान सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को अक्टूबर में होने वाले किसान सम्मेलन में मुख्त अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए न्योता दिया।

अक्टबूर में होगा किसान सम्मेलन

अक्टबूर महीने में होने वाला किसान सम्मेलन भोपाल या सीहोर में से किसी एक जगह पर हो सकता है। जिसमें कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मिलेट्स के खेती करने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जा सकता है।

औद्योगिकीकरण को देंगे बढ़ावा- डॉ मोहन यादव

सीएम डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में कहा कि प्रदेश में वंदे भारत मेट्रो कोट बनाने की फैक्ट्री शुरू कर दी गई है। जल्द ही भोपाल मेट्रो ट्रेन के सेवाएं शुरू की जाएंगी। औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में पिछले सवा साल के अंदर कई औद्योगीकरण के क्षेत्र में बड़े अभियान चलाए गए हैं। जिसमें 30 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। जिसमें तकरीबन 21 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

दूसरी बार हुई पीएम मोदी से मुलाकात

इससे पहले सीएम डॉ मोहन यादव ने 31 जुलाई को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, सुशासन , शहरी विकास, अधोसंरचना विकास नारी शक्ति स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति, को संरक्षण और पर्यावरण का लेखा-जोखा है।