27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में गोवंश पालने पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, सीएम ने किया बड़ा ऐलान

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में गोवंश की रखवाली के लिए सरकार पैसे देगी।
less than 1 minute read
Google source verification
cm dr mohan yadav

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर बड़ा ऐलान किया है। जहां अब गोवंश पालने वालों को क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। ताकि गोवंश पालन के लिए पैसों का इंतजाम हो सके। वहीं 10 से अधिक गोवंश पालने वालों को विशेष अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में 5 से 10 हजार गोवंश के पालन के लिए जो भी खर्च आएगा। उसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

गौ तस्करी करने वालों पर होगी सात साल की सजा


सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि सरकार ने गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी के मामले में सात साल की सजा का प्रावधान रखा है। इसके साथ ही सरकार ने ये भी तय किया है कि आने वाले समय में गोवंश पालन करने और दूध के उत्पादन करने वालों को बोनस दिया जाएगा।

गाय और गंगा हैं भारत की संस्कृति- सीएम मोहन यादव


आगे सीएम मोहन यादव ने कहा कि गाय और गंगा, भारत की संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है। ये पालनहार और तारणहार भी है। हमारे वेद, पुराण, स्मृति-ग्रंथों, रामायण, महाभारत और वांग्मय में गौ-महिमा का वर्णन किया गया है। गाय को सुरभि, कामधेनु, अर्च्या, यज्ञपदी, कल्याणी, इज्या, बहुला, कामदुधा, विश्व की आयु, रुद्रों की माता और वसुओं की पुत्री के रूप में सुशोभित किया गया है। गोवर्धन पूजा प्रकृति के सम्मान का उत्सव है। धरा पर गाय और गंगा ही है। जो हमारे ईश्वर को अत्यंत प्रिय है। इनके बिना तो भारतवर्ष की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।