5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलने जा रही ये सुविधा, सरकार ने बनाया प्लान

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां सरकार आयुष्मान योजना की तरह प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध करने जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्यप्रदेश के 15 लाख सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही एक बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। सरकार आयुष्मान योजना की तरह की प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध करने जा रही है। सरकार कर्मचारी संगठनों के सुझावों पर अमल करके जल्द ही इस योजना को लागू कर सकती है।

आयुष्मान योजना की तर्ज पर आ सकती है योजना


आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की तैयारी में है। इस योजन में कर्मचारियों की सैलरी से अंशदान काटा जाएगा। जिसमें सरकार भी कुछ योगदान देगी।


कितना मिलेगा फायदा?


इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त के परिवारों को सामान्य इलाज के लिए पांच लाख और गंभीर स्थिति पर 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज और ओपीडी सुविधा दी जा सकती है। इसके लिए कर्मचारियों के वेतन और पेंशन से 250 से एक हजार रुपए तक मासिक किस्त के रूप में लिए जाएंगे।

इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा


विधा नियमित, विनियमित, संविदा, शिक्षक संवर्ग, सेवानिवृत्त कर्मचारी, नगर सैनिक, कार्यभारित, राज्य की स्वशासी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर व कोटवार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले पाएंगे। यह संख्या 15 लाख से अधिक हैं।