28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी सरकार तीन राज्यों को देगी 3 जोड़े टाइगर, दूसरे राज्यों से भी आएंगे जंगली जानवर

MP News: मध्यप्रदेश सरकार तीन राज्यों को टाइगर देगी। साथ ही दूसरे राज्यों से जंगली जानवर भी लाए जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 30वीं बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वानस्पतिक एवं जीव-जंतु विविधताओं को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए भारतीय फिल्म डिवीजन एवं अन्य चैनलों के साथ मिलकर डॉक्यूमेंट्री और प्रमोशनल फिल्में बनाने के निर्देश दिए।

दूसरे राज्यों को वन्य प्राणी दिए जाएंगे

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि दूसरे राज्यों को प्रदेश में उपलब्ध वन्य प्राणी अवश्य दें, परन्तु उनसे भी उनके यहां उपलब्ध वन्य प्राणी प्राप्त कर प्रदेश की वन विविधताओं को और अधिक समृद्ध करें। उन्होंने कहा कि असम से गेंडा या एक सींग वाला गेंडा लाने के प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही तीन राज्यों ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को तीन जोड़े टाइगर देने का निर्णय लिया गया है।

इन तीन राज्यों को भेजे जाएंगे टाइगर

बैठक में तीन राज्यों ओडिशा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को तीन जोड़े टाइगर देने पर गहन विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन राज्यों को टाइगर दिए जा रहे हैं। उनसे उस राज्य में पाए जाने वाले वन्य जीव भी प्राप्त किए जाएं।

टाइगर रिजर्व में कन्जर्वेशन रिजर्व बनाए जाने को लेकर मिले सुझाव

बैठक में पन्ना और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र बनाया जा सकता है। ऐसे ही कान्हा और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र में बालाघाट जिले के सोनेवानी फॉरेस्ट रेंज को समाहित करते हुए एक पृथक कन्जर्वेशन रिजर्व बनाने की भी संभावनाएं हैं।