15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी सरकार लेने जा रही 4500 करोड़ का कर्ज, लाड़ली बहना योजना की किस्त समेत होंगे ये काम

MP News: मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर से कर्ज लेने जा रही है। अबकी बार कर्ज की राशि होगी 4500 करोड़ रुपए।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

एमपी सरकार लेगी कर्ज। फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर से कर्ज लेने जा रही है। नए वित्तीय वर्ष में दूसरी बार सरकार 4500 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। यह कर्ज 2000 करोड़ और 2500 करोड़ रुपए का होगा। इससे पहले मई में ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के लिए दो कर्ज लिए गए थे। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में सरकार के ऊपर 9500 करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। वहीं, कुल कर्ज की बात करें तो यह 431240.27 करोड़ रुपए हो जाएगा।

कई योजनाओं का होगा भुगतान


सरकार के द्वारा इस राशि से कर्मचारियों को डीए, लाड़ली बहना योजना की किस्तें और बारिश से पहले निर्माण से संबंधित कामों के लिए भुगतान करेगी।

जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग के द्वारा 3 जून को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से दो कर्ज लिए जाएंगे। जिसका भुगतान आरबीआई के द्वारा 4 जून को होगा। पहला कर्ज 2000 हजार करोड़ रुपए का है। जो कि 16 साल के लिए लिया जाएगा। सरकार के द्वारा ब्याज का भुगतान 4 जून 2041 तक किया जाएगा। ऐसी ही दूसरा लोन जो कि 2500 करोड़ रुपए का है। इसका भुगतान 4 जून 2043 यानी 18 साल बाद ब्याज सहित चुकाया जाएगा।

बता दें कि, सरकार के द्वारा 7 मई को ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के कर्ज लिए गए थे।