9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जमा राशि पर मिलेगा इस दर से ब्याज

MP NEWS: वित्त विभाग ने एक जनवरी से 31 मार्च 2025 तक के लिए ब्याज की दर निर्धारित कर दी है...।

less than 1 minute read
Google source verification
GOVT EMPLOYEES

MP NEWS: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है। सरकारी कर्मचारियों को अपनी जमा राशि पर किस ब्याज दर पर पैसा मिलेगा इसका पता चल गया है। मध्यप्रदेश वित्त विभाग ने एक जनवरी से 31 मार्च 2025 तक के लिए ब्याज की दर निर्धारित कर दी है और इसी ब्याज दर के हिसाब से कर्मचारियों को उनकी जमा राशि पर ब्याज दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश वित्त विभाग ने एक जनवरी से 31 मार्च तक के लिए 7.1% दर निर्धारित की है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अब 7.1% की दर से ही जमा राशि पर ब्याज मिलेगा। वित्त विभाग ने यह दर चतुर्थ त्रैमास के लिए निर्धारित की है। ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। बता दें कि हर तीन महीने में सरकार कर्मचारियों की जमा राशि के लिए ब्याज दर निर्धारित करती है।


यह भी पढ़ें- स्पीड ब्रेकर ने दी जिंदगी, एंबुलेंस उछलते ही चलने लगीं सांसें


यह दर सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष निधि आदि पर लागू होगी। प्रदेश के कर्मचारियों की जमा राशि सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष भविष्य निधि, मध्य भारत जीवन बीमा निधि, विभागीय भविष्य निधि, शासकीय सेवक कर्मचारी बीमा सह बचत योजना में जमा रहती है।

यह भी पढ़ें- एमपी में किले के पास खुदाई में मिला खजाना