26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP को मिला ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

MP News: मध्य प्रदेश को एक बार फिर से 'बेस्ट स्टेट टूरिज्म' प्राप्त हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश को एक बार फिर से दक्षिण एशिया के प्रमुख ट्रैवल एवं टूरिज्म प्रदर्शनी SATTE-2026 में प्रतिष्ठित 'बेस्ट स्टेट टूरिज्म' अवॉर्ड मिला है। यह लगातार दूसरा साल जब एमपी को सम्मान मिला है। विजेताओं का चयन विशेषज्ञों और वरिष्ठ नेताओं के जूरी मेंबर ने किया।

सीएम ने दी बधाई

सीएम डॉ मोहन ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान गढ़ता देश का हृदय प्रदेश 'मध्यप्रदेश'। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को 8वें SATTE पुरस्कार में 'Best State Tourism Board' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। निरंतर दूसरे वर्ष यह सम्मान मिलना प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रयासों का परिणाम मिला

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के सचिव और बोर्ड प्रबंध संचालक डॉ इलैयाराजा टी. ने जानकारी दी है कि यह अवॉर्ड मिलना प्रदेश के पर्यटन इको सिस्टम को मजबूत करना है। यह सब हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में सहयोग दें। पर्यटन विभाग लगातार बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, पर्यटक सुविधाओं और नवाचारपूर्ण पहल सुधार किए जा रहे हैं।

एमपी यूनेस्को विश्व धरोहर

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल- खजुराहो स्मारक, सांची स्तूप और भीमबेटका रॉक शेल्टर्स है। प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व, पवित्र आध्यात्मिक केंद्र जैसे उज्जैन और ओंकारेश्वर, मांडू के स्मारक समूह, ओरछा की ऐतिहासिक संरचनाएं, नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट, सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य और चंदेरी भी शामिल हैं।