27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP विधानसभा में अचानक सिर के बल खड़े हो गए विधायक, फिर करने लगे शीर्षासन…

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दसवें दिन एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। यहां पर कांग्रेस विधायक सिर के बल लेटकर शीर्षासन करने लगे।

less than 1 minute read
Google source verification
mp vidhansabha

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का आज दसवां दिन है। इसी दौरान श्योपुर से कांग्रेस विधायक ने ऐसा कुछ कारनामा किया। जिससे विधानसभा में हलचल मच गई। विधायक बाबू जंडेल ने विधानसभा भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन करने लगे। दरअसल, उनके ऊपर शिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसका उन्होंने विरोध किया।

विधायक ने लगाए आरोप

विधायक बाबू जंडेल ने आरोप लगाया कि सरकार के दवाब में पिछले एक महीने में उनके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कुल 15 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि वह हर बार किसान और आम जनता के मुद्दों को उठाते हैं। जिसके बाद उनके ऊपर झूठी एफआईआर दर्ज कर दी जाती है।

भाजपा पर साधा निशाना

विधायक जंडेल ने कहा कि भाजपाई नेता फायरिंग करते हैं, डांस करते हैं, लेकिन उनके ऊपर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है। मैं शिव बारात में पटाखा फोड़ता हूँ तो मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया जाता है। मैं कोई उग्रवादी नहीं हूं, बल्कि यज्ञ का यजमान था।

हाइकोर्ट ने मुझे सात मामलों में रिहा किया

बाबू जंडेल ने कहा कि इसके तीन पहले भी दिसंबर में मैंने गायों के मुद्दे को लेकर आंदोलन किया था और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। उस दौरान भी मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मेरे खिलाफ अक्सर एफआईआर दर्ज कराई जाती है। मगर हाइकोर्ट के द्वारा मुझे सात मामलों में बरी किया जा चुका है। सभी केस झूठे हैं। यदि सरकार झूठे मामले वापस नहीं लेती तो मैं गांधी आश्रम में भी आंदोलन करूंगा। मुझे जेल जाने का कोई डर नहीं है।