
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Photo - INAS)
Shivrajsingh Chouhan- एमपी के पूर्व सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संवेदनशीलता की एक और मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क पर पड़े एक घायल को अन्य लोगों की मदद से उठाकर अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा। राजधानी भोपाल में एक युवक दुर्घटना में घायल हो गया था। वह सड़क पर ही पड़ा तड़प रहा था तभी वहां से केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान Shivrajsingh Chouhan का काफिला गुजरा। घायल को देख उन्होंने अपनी कार रुकवाई और उसके पास पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह ने खुद अपने हाथों से घायल युवक को उठाया और अपनी ही गाड़ी से अस्पताल भी पहुंचाया। ऑफिस ऑफ शिवराज Office of Shivraj @OfficeofSS ने इस घटना का वीडियो भी पोस्ट किया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान Shivrajsingh Chouhan भोपाल निवास से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में भीड़ के बीच में एक घायल युवक दिखाई दिया। युवक को तड़पते देख केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवा दिया और खुद भी अपनी कार से उतरकर घायल युवक के पास पहुंचे। उन्होंने अन्य लोगों की मदद से घायल को उठाया और अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
भोपाल के किलोल पार्क के पास हादसा में युवक घायल हो गया था। सड़क किनारे पड़े युवक को तत्काल इलाज की जरूरत थी लेकिन लोग एंबुलेंस की राह तक रहे थे। ऐसे में वहां से गुजरते केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचा दिया। इसके साथ ही युवक के समुचित उपचार की भी व्यवस्था की।
ऑफिस ऑफ शिवराज Office of Shivraj @OfficeofSS ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें ट्वीट करते हुए लिखा-
नर सेवा ही नारायण सेवा…
मानवीय संवेदना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान होती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री
@ChouhanShivrajजी ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
वे ग्वालियर की ओर जा रहे थे। मार्ग में भोपाल के किलोल पार्क के पास सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। साथ ही समुचित उपचार हेतु व्यवस्था भी की।
Published on:
27 Feb 2026 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
