5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: अब इन कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! इतने रुपए बढ़ गई सैलरी

MP News: मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां इन कर्मचारियों के वेतन में तीन गुना वृद्धि की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा दीन दयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत काम करने वाले संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया है। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।


तीन गुना हुई बढ़ोत्तरी


साल 2016 में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्टेट मिशन मैनेजर के पद पर नियुक्ति की गई थी। कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन के बाद उन्हें 3352 रुपए को हर महीने फायदा मिलेगा। इन कर्मचारियों को अब 86,625 की बजाय 89,977 रुपए मिलेंगे। सिटी मिशव मैनेजर को मिलने वाली 65,300 रुपए की जगह 67,827 रुपे मिलेंगे। वहीं 2022 नियुक्त हुए सिटी मिशन मैनेजर को 34,100 की जगह 35,420 रुपए का फायदा होगा। वहीं, सामुदायिक संगठक का वेतन 20,300 रुपए और 21,086 रुपए किया गया।

वित्त विभाग ने सीपीआई इंडेक्स किया घोषित


मध्यप्रदेश वित्त विभाग ने संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के लिए सीपीआई इंडेक्स घोषित किया गया है। इसके तहत संविदा कर्मचारियों के वेतन में 700 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक बढ़ोत्तरी की होनी थी, लेकिन वित्त विभाग ने संविदा के 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के ग्रेड में कटौती कर दी। जिसमें उन्हें फायदा होने की बजाय नुकसान हो रहा है। इसे लेकर हाईकोर्ट में कर्मचारियों द्वारा याचिका भी लगाई गई है।