26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में लाखों की संख्या में बढ़े वोटर्स, निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की लिस्ट

MP News: मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 70 लाख हो गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश में वोटरों की संख्या में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को सभी जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 70 लाख हो गई है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद 28 नवंबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया की गई थी। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 65 लाख 94 हजार 963 थी।

64.44 हुआ जेंडर रेश्यो (लिंगानुपात)


मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के दौरान प्रदेश में जेंडर रेश्यो 63.88 था। जो कि अब बढ़कर 64.44 हो गया है। सूची के अंतिम प्रकाशन में सेवा निर्वाचक 74 हजार 387 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 71 हजार 960 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 427 हैं।

7 लाख के लगभग जोड़े गए थे नाम, 3 लाख हटाए गए


मतदाता सूची के सुधार कार्य के दौरान 7 लाख 98 हजार 469 नाम जोड़े गए और 3 लाख 01 हजार 65 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जिसमें 3 लाख 13 हडार 642 मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड में संशोधन किया गया है। मतदाता सूची के सुधार कार्य में जेंडर रेश्यो में भी सुधार किया गया है।

प्रदेश में उम्र वर मतदाताओं की संख्या

  • 18 से 19- 11 लाख 19 हजार 161
  • 20 से 29- 1 करोड़ 33 लाख 88 हजार 424
  • 30 से 39- 1 करोड़ 51 लाख 44 हजार 883
  • 40 से 49- 1 करोड़ 15 लाख 28 हजार 407
  • 50 से 59- 81 लाख 31 हजार 709
  • 60 से 69- 48 लाख 15 हजार 858
  • 70 से 79- 22 लाख 11 हजार 505
  • 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ष के 7 लाख 52 हजार 420 मतदाता