14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले पर चोरी, कैश-जेवरात गायब

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
jaivardhan singh

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी हो गई है। जहां चार इमली बंगले पर स्थित बंगले से लाखों के कैश सहित जेवरात उड़ाकर चोर रफूचक्कर हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

इस पूरे मामले को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया है।

पुलिस को सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध


चोरी की शिकायत हबीबगंज थाने में की गई है। जहां थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि यह घटना दो दिन पुरानी है। टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया है। जिसमें कई संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। जिनकी पहचान की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर साधा निशाना


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ट्वीट करते हुए लिखा है कि जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। क्या उम्मीद करें।


100 मीटर पर है सीबीआई ऑफिस


जयवर्धन सिंह का बंगला चार इमली डी-21 पर स्थित है। उनका बंगला सीबीआई ऑफिस से करीब 100 मीटर दूर है। वहीं चोरी की घटना के बाद पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं।