scriptMP Political drama: राजनीतिक घमासान के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर | MP political drama now convert into round of accusation | Patrika News
भोपाल

MP Political drama: राजनीतिक घमासान के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर

कहीं मिल रहा समर्थन तो कहीं अपने ही हो रहे बागी… latest changes in Political drama in MP

भोपालMar 08, 2020 / 02:44 pm

दीपेश तिवारी

political drama in mp

political drama in mp

भोपााल। मध्यप्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान political drama in mp के बीच अभी भी 3 विधायकों के लापता होने के चलते दोनों प्रमुख दलों में आरोप प्रत्यारोप शुरु हो गया है। एक ओर जहां इस सियासी घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस congress madhya pradesh की ओर से भाजपा MP bjp पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश में आई राजनीतिक अस्थिरता के कारण कांग्रेस पर ही मढ़ रहे हैं।
इसी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ kamalnath की ओर से एक खुला पत्र जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान से प्रार्थना की है कि ‘वह भाजपा नेताओं को गरिमा और चरित्र प्रदान करें’।
वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा vd sharma की ओर से कांग्रेस को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि ‘प्रदेश में आई राजनीतिक अस्थिरता के कारण आपके भीतर उपजी घबराहट को हम समझ सकते हैं, लेकिन इसका कारण स्वयं आप और आपके सिपहसालार हैं, भारतीय जनता पार्टी नहीं’।
सीएम कमलनाथ ने MP की जनता को लिखे खुले पत्र में कहा है कि मैं भाजपा नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे इस तरह का प्रदर्शन न करें कि लोगों का प्रजातंत्र पर से भरोसा ही उठ जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं bjp leaders ने न सिर्फ राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है, बल्कि उन्होंने प्रदेश के विकास पर सीधा आक्रमण भी किया है।
इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश सरकार पर ही आरोप political drama in mp लगाते हुए कहा है कि रेत और शराब माफिया प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हावी है। उन्होंने इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों में भी कांग्रेस के नेताओं की भूमिका को स्पष्ट करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
विधायक शेरा ने दिया कमलनाथ को दिया समर्थन
वहीं मध्यप्रदेश के लापता हुए चार विधायकों MLAs में से एक निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा शनिवार को परिवार के साथ वापस आ गए। यहां आने के बाद वे मंत्री पीसी शर्मा के साथ सीधे सीएम कमलनाथ से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने कमलनाथ का समर्थन करने की भी बात कहीं। वहीं उन्होंने अपना अपहरण होने की अटकलों से भी इनकार किया है।
shera
शेरा की वापसी के बाद अब भी कांग्रेस के तीन विधायक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मंत्री पीसी शर्मा PC sharma ने कहा कि सुरेंद्र सिंह शेरा हमारे परिवार के सदस्य हैं। वहीं तीनों मिसिंग विधायक पर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि जैसे सुरेंद्र सिंह शेरा political drama in mp आए हैं वैसे वह भी आ जाएंगे, सुरेंद्र सिंह शेरा की नाराजगी दूर कर दी गई है।
इधर, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल…
वहीं शनिवार को भाजपा ने प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपा तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भाजपा विधायकों और नेताओं के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में भाजपा ने कांग्रेस पर विपक्ष के विधायकों को परेशान करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। वहीं विधायकों की सुरक्षा को लेकर भी राज्यपाल से चर्चा की गई।
रात होते ही फिर कमलनाथ के पास बल्लभभवन पहुंचे भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी…
वहीं शनिवार को रात होते ही भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी एक बार फिर सीएम कमलनाथ के पास जा पहुंचे, वे सीएम से मंत्रालय में करीब आधे घंटे उनकी मुलाकात चली मिले। यहां से बाहर आकर उन्होंने इशारों इशारों में political drama in mp कथित विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक बिजनेस के साथ राजनीति और राजनीति के साथ बिजनेस करते हैं, इसीलिए बुरे फंसते हैं। उनके इस तंज को राजनीति में भाजपा विधायक संजय पाठक से जोड़कर देखा जा रहा है।
narayan tripathi
त्रिपाठी ने कहा मैं खुलकर सीएम कमलनाथ political drama in mp से मिलता हूं मुझे कोई डर नहीं मैं कभी भी दो तरह की राजनीति नहीं करता कि एक पांव भाजपा में दूसरा कांग्रेस में, त्रिपाठी ने political drama in mp एक ओर हमला करते हुए बिना नाम लिए कहा कि वह हर जगह पैर पड़ते हैं कांग्रेस के नेताओं के भी और भाजपा के नेताओं के भी, उनका दोहरा चरित्र ही उनके लिए संकट पैदा कर रहा है, इसके बाद मौजूदा घटनाक्रम में उन्होंने कमलनाथ सरकार के पक्ष में अपनी निष्ठा व्यक्त की है।
मैहर का विकास मेरा लक्ष्य …
यहां उन्होंने ये भी कहा कि मैं कमलनाथ से बहुत बार मिल चुका हूं लेकिन एक बार भी मैंने ना मंत्री बनाने के लिए और ना कुछ भी बनाने के लिए कहा मैं सरकार political drama in mp पर प्रेशर डाल कर कोई काम नहीं कराता, मुझे सीएम कमलनाथ का व्यवहार पसंद है और मेहर क्षेत्र के विकास के लिए मैं काम कर रहा हूं, मेरा लक्ष्य मैहर का विकास है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो