1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

MP Politics : एमपी कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के लिए एक सुखद खबर भी आई है। पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने जीतू पटवारी के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
congress_join.jpg

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के लिए भी एक सुखद खबर है। पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। लंबे समय के बाद कोई पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहा है। वहीं कांग्रेस को छिंदवाड़ा में लगातार झटके लग रहे हैं। आज छिंदवाड़ा मेयर विक्रम अहाके ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।


लक्ष्मण तिवारी 2008 में उमा भारती की पार्टी भारतीय जनशक्ती पार्टी से विधायक बने थे। साल 2013 विधानसभा चुनाव से पहले उमा भारती ने भारतीय जनशक्ती पार्टी का बीजेपी में विलय कर लिया था। जिसके बाद साल 2013 में रीवा की मऊगंज सीट से बीजेपी की टिकट पर लक्ष्मण तिवारी चुनाव लड़े थे। जिसमें वह कांग्रेस के सुखेंद्र सिंह बन्ना से चुनाव हार गए थे। साल 2018 में बीजेपी ने लक्ष्मण तिवारी को टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वो बीजेपी से बागी हो गए थे। उन्होंने साल 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ा थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह फिर बीजेपी में शामिल हो गए थे।


लक्ष्मण तिवारी साल 2023 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव सिरमौर विधानसभा सीट से लड़ा था। इसके पहले लक्ष्मण तिवारी भारतीय जनशक्ति पार्टी,बीजेपी,सपा में रह चुके हैं। कांग्रेस उनकी चौथी पार्टी है।