भोपाल

MP Rain : मध्यप्रदेश के इन 6 जिलों के लिए जारी हुआ RED ALERT

MP Rain Alert : मध्यप्रदेश में अचानक मौसम ने करवट बदली है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों तेज बारिश हुई है।

less than 1 minute read
Jun 18, 2024

MP Rain :मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अचानक मौसम बदलने से लगातार घंटों तक झमाझम बारिश हुई। मौसम के मिजाज बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। एमपी में इस वक्त दो तरह का मौसम चल रहा है जिस वजह से एक क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही तो दूसरे क्षेत्र में बारिश हो रही है। इधर, मानसून के लेट होने की वजह से प्रदेशभर में प्री-मानसून बारिश हो रही है। प्रदेश के की राजधानी भोपाल, अशोकनगर, गुना, टीकमगढ़,विदिशा,नर्मदापुरम, रायसेन में भी तेज बारिश देखने को मिली।

बता दें कि, IMD की ओर से बताया गया है कि एमपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। जिस वजह लोकल स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है। जिस वजह से कई जिलों बारिश के साथ गरज-चमक होने का अनुमान है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी


प्री-मानसून के चलते प्रदेश में बारिश का मौसम बना हुआ है। जिस वजह जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा और पांढूर्णा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।


इन जिलों के लिए आंधी, गरज-चमक का अलर्ट


अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए आंधी, गरज-चमक का अलर्ट येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
25 Oct 2024 07:24 pm
Published on:
18 Jun 2024 10:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर