6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो करोड़ घरों में एक ही समय पर होगा अनोखा यज्ञ, बनेगा World Record

विश्व में शांति, पर्यावरण संरक्षण और भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन 2 जून 2019 को होने जा रहा है, इसमें दुनिया के दो करोड़ से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ किया जाएगा...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 14, 2019

gayatri yagya

भोपाल। गायत्री मंत्र के साथ ही गायत्री यज्ञ का का भी विशेष महत्व है। दुनियाभर में फैले गायत्री परिवार के सदस्य एक अनोखा यज्ञ करने जा रहे हैं, जिसे एक ही दिन, एक ही समय पर किया जाएगा। विश्व में शांति, पर्यावरण संरक्षण और भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन 2 जून 2019 को करने जा रहा है। इतने बड़े पैमाने पर ऐसा यज्ञ करवा कर विश्व रिकार्ड भी बनाया जाएगा।

गायत्री परिवार के मुताबिक विश्व के 90 देशों में दो करोड़ से अधिक घरों में दो जून को गायत्री यज्ञ किया जाएगा। भोपाल जिले में ही 11 हजार परिवार इस यज्ञ में भाग लेंगे। गायत्री परिवार से जुड़े रमेश नागर के मुताबिक दो जून को गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पूरे विश्व में एक साथ एक ही समय पर दो करोड़ से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में गायत्री शक्तिपीठों के पुरोहित भी यज्ञ कराएंगे।

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही देश को सशक्त, वैभवशाली और विश्व गुरू बनाने की कामना के साथ आगामी 2 जून को गायत्री परिवार द्वारा एक साथ, एक ही समय में विश्व के कई देशों समेत पूरे भारत में दो करोड़ घरों में यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए एमपी नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ समेत देश के कई केंद्रों में कार्यकर्ताओं, पुरोहितों का कर्मकांड मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया।

गायत्री परिवार के रमेश नागर ने बताया कि दो जून को गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन सारे विश्व में एक साथ एक समय पर दो करोड़ घरों में गायत्री यज्ञ किया जाएगा। गुरुवार को गायत्री परिवार मध्य जोन प्रभारी प्रभाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में यज्ञ व उससे जुड़ी व्यवस्था संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

भोपाल जिले में 11 हजार घरों में होगा यज्ञ
नागर के मुताबिक भोपाल जिले में भी दो जून को घर-घर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गायत्री परिवार से जुड़े युवा स्वयं सेवकों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे वे अन्य लोगों को भी मार्गदर्शन दे सकें। भोपाल में कम से कम 11 हजार घरों में एक साथ यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए भोपाल स्थित गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े पुरोहितों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।

अन्य जिलों में भी होगा
दुनियाभर के साथ मध्यप्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और राजगढ़ जिले के कुल 2500 से अधिक घर इस महायज्ञ से जुड़ जाएंगे। इसके लिए यज्ञ में भाग लेने वाले साधकों से संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।