6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

MP Tourism: ये हैं जबलपुर के Best 5 Picnic Spots, मानसून के इस सीजन में भेड़ाघाट के नैसर्गिक सौंदर्य में खो जाएंगे आप

MP Tourism: मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां आप हर मौसम में घूमने का मजा ले सकते हैं। मानसून के इन दिनों में mp tourism के नाम पर आज हम आपको लेकर चलते हैं MP की संस्कारधानी जबलपुर, क्यों कि इस सीजन में आपको यहां मिलेगा मस्ती का डबल डोज…

2 min read
Google source verification
MP Tourism

mp tourism: जबलपुर के पिकनिक स्पॉट मसूरी से कम नहीं।

MP Tourism: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में मानसून के सीजन में घूमकर आपका दिल खुश हो जाएगा। रोजमर्रा की थकान ऐसी गायब होगी कि आप बिल्कुल फ्रैश महसूस करने लगेंगे। mp patrika.com पर आज हम आपको बता रहे हैं मानसून के इस सीजन में जबलपुर में कहां घूमें, ये हैं बेस्ट 5 पिकनिक स्पॉट जहां आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए….

भेड़ाघाट (Bhedaghat)

नर्मदा नदी के किनारे पर मार्बस रॉक्स और धुंआधार फॉल्स के लिए जाना जाता है भेड़ाघाट। यहां की खूबसूरती यहां आने वाले टूरिस्ट का दिल जीत लेती है। थोड़ी सी सावधानी रखते हुए आप यहां घूमने और मानसून में पिकनिक मनाने का मजा ले सकते हैं।

डूमना नेचर रिजर्व (Doomna Nature Reserve)

वाइल्ड लाइफ के शौकीन हैं या फिर नेचर के करीब रहना है पसंद तो इससे बेस्ट जगह आपके लिए कोई नहीं हो सकती। यहां प्रकृति के बीच आपको ऐसा सुकून मिलेगा कि आप रिफ्रैश हो जाएंगे।

संबंधित खबरें:

MP Tourism: ये हैं Best 5 Picnic Spots,मानसून में मुंबई के Beach से कम नहीं लगती भोपाल की ये झील
MP Tourism: मानसून में ‘खुशियों के गांव’ से हो जाएगा प्यार, टूर की है प्लानिंग तो जरूर आएं मांडू
MP Tourism: MP का मिनी गोवा, मानसून में बेहद खास होता है यहां 'Beach' और झरनों का नजारा

बरगी डैम (Bargi Dam)

बारिश के सीजन में बोटिंग का मजा दोगुना हो जाता है। जबलपुर का बरगी डैम बोटिंग के लिए ही जाना-पहचाना जाता है। टूरिस्ट का पिकनिक का मजा यहां आकर रोमांच में बदल जाता है।

मदन महल फोर्ट(Madan Mahal Fort)

अगर आपको हिस्टॉरिकल प्लेसेज पसंद हैं, तो आपको मदन महल फोर्ट जरूर पसंद आएगा। यहां के खूबसूरत नजारे आप अपने कैमरे में जरूर क्लिक करना चाहेंगे।

रानी दुर्गावती म्यूजियम (Rani Durgavati Museum)

मध्य प्रदेश आ रहे हैं और अगर आपने जबलपुर घूमने का मन बनाया है, तो रानी दुर्गावती म्यूजियम जरूर आएं। इतिहास और संस्कृति की झलक दिखाता ये म्यूजियम देखकर आप खुद ही कहेंगे मजा आ गया।