3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में मौसम की नई चाल! 4-5 जून को आंधी-ओलावृष्टि, बारिश का Alert, 7 दिन के लिए IMD की बड़ी चेतावनी

MP Weather Alert: नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी से बेहाल एमपी के लोग, जून की शुरुआत में मौसम कर रहा डबल अटैक, कहीं गर्मी, उमस, कहीं आंधी-बारिश ने गिराया तापमान, 4 जून से अगले सात दिन कैसा रहेगा एमपी का मौसम, भारतीय मौसम विभाग (IMD) का नया और ताजा अपडेट जानें एमपी कब पहुंचेगा मानसून?

3 min read
Google source verification
MP Weather Alert

MP Weather Alert (photo:patrika)

MP Weather Warning: नौतपा खत्म हो चुका है। लेकिन मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अब भी तेवर दिखा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 4 और 58 जून को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि तक की संभावना जताई गई हैं। IMD के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में थंडरस्टॉर्म का दौर चलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार जून की शुरुआत से ही लोगों को मौसम का डबल मिजाज देखने को मिलेगा, कुछ क्षेत्रों में जहां तेज धूप, गर्मी, उमस का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में अचानक आंधी-बारिश से राहत मिली रही है। अगले कुछ दिन तक मौसम के दो-दो रूप लोगों को देखने को मिलेंगे।

4 और 5 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई जगह ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

एमपी के इन 6 संभागों में अचानक बदल सकता है मौसम

एमपी के ग्वालियर-चंबल, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल और महाकौशल संभाग के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा एमपी का मौसम (MP Weather Warning)

4 जून- कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर
5 जून- बारिश, बिजली और तेज हवाओं की गतिविधियां तेज होंगी
6 जून- प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून एक्टिविटी बनी रहने की संभावना
7 जून- कुछ जिलों में हल्की बारिश और कुछ हिस्सों में उमस कर सकती है परेशान
8 जून- मौसम विभाग के मुताबिक मौसम एक बार फिर बदलेगा और प्री मानसून एक्टिविटीज कमजोर पड़ेंगी
9 जून- अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है
10 जून- गर्मी और उमस एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी, आसमान पर बादलों का डेरा जम सकता है

एमपी में कब आएगा मानसून (MP Monsoon Update)

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी बारिश का इंतजार इसल बार कुछ लंबा हो सकता है। फिलहाल प्रदेश भर में जो मौसमी गतिविधियां नजर आ रही है, उन्हें विभाग प्री मानसून एक्टिविटी मान रहा है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के ऊपर नमी और गर्म हवा के टकराव से थंडरस्टॉर्म सिस्टम बन रहे हैं। यही वजह है कि दोपहर की तेज गर्मी के बाद शाम या रात में अचानक मौसम बदल रहा है और दिन भर की गर्मी से लोगों को कुछ राहत दे रहा है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

  • बिजली कड़कने के दौरान, खुले मैदानों में या पेड़ों के नीचे खड़े न हों
  • खेतों में काम करने के दौरान भी सावधानी बरतें
  • तेज हवा के दौरान कमजौर ढांचों से दूर रहें
  • गर्मी और उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें

जून में ऐसा दिखता है एमपी वेदर ट्रेंड (MP Weather Trend in June)

पिछले 5 साल के रिकॉर्ड बताते हैं कि मध्य प्रदेश में जून का पहला सप्ताह अब लगातार ट्रांजिशन पीरियड बनता जा रहा है। भीषण गर्मी और मानसून के बीच का यह दौर अब केवल लू का नहीं बल्कि आंधी-बिजली गिरने और अचानक बारिश का भी मौसम बन चुका है।

एमपी में जून का मौसम (5 years June Weather Record)

2021- प्री मानसून आंधी-बारिश, कई हिस्सों में गर्मी से राहत
2022- 10-15 जून तक प्री मानसून एक्टिव, भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बौछारें, मानसून 15 जून के बाद बढ़ा
2023- जून की शुरुआत में गर्मी और छिटपुट बारिश, मानसून की गति धीमी
2024- 1-5 जून के बीच आंधी, गरज-चमक और अस्थिर मौसम, इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में बारिश का दौर, तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा
2025- नौतपा के दौरन भी कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां, जून के दूसरे पखवाड़े में मानसून सामान्य से बेहतर दिखा।

क्या बदल रहा है जून का मौसम (Why Changed Weather in June)

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि नौतपा के बाद अब मौसम का नया ट्रेंड नजर आ रहा है। एमपी में जून का पहला सप्ताह मुख्य रूप से लू के लिए जाना जाता था। अब आंधी-बारिश, बिजली की घटनाएं बढ़ रही हैं। मौसम एक्सपर्ट्स इसे प्री मानसून गतिविधियों और बदलते जलवायु पैटर्न से जोड़ते हैं। 2026 में बी 4-5 जून को आंधी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट इसी ट्रेंड को मजबूत कर रहा है।

फिलहाल मध्य प्रदेश में जून का पहला सप्ताह गर्मी और आंधी बारिश दोनों ही दौर से गुजरने वाला है। लोगों को एक ही दिन में लू जैसे हालात और तेज आंधी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।