3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से सात की मौत

सक्रिय हुआ मानसून, राजधानी भोपाल देर रात बरसा पानी

2 min read
Google source verification
Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Updates : यूपी में 9-10 सितंबर को गरज संग भारी बारिश का मौसम अलर्ट

भोपाल. प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने लगी हैं। रविवार को राज्य में कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा और प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।
दरअसल, पिछले कुछ दिन से राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में बारिश का दौर थम सा गया था, लेकिन एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। रविवार को ग्वालियर चंबल, इंदौर, रीवा, शहडोल आदि संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में देर रात बारिश हुई। वहीं, गुना में सबसे ज्यादा पानी बरसा। यहां 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह बैतूल में 5, उमरिया में 4 और ग्वालियर में 3.5 मिमी बारिश हुई।
इसके अलावा श्योपुर जिले के टपरिया गांव में गाज गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। ऐसे ही अनूपपुर जिले के ढोलकु बलबहरा में किसान और शिवपुरी हीरापुर गांव में तीन लोगों ने दम तोड़ा। बैतूल जिले में भी एक मौत हुई।

यह सिस्टम कराएंगे बारिश
मौसम विज्ञानी और ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी प्रकार मानसून टर्फ लाइन भी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए गुजर रही है। राजस्थान के पास ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इन सिस्टमों के चलते मानसून को गति मिली है और अनेक स्थानों पर बारिश हो रही है। 14-15 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। साथ ही अगर एक और लो प्रेशर बनता है तो इसके आगे भी बारिश सक्रिय रहेगी।

सोमवार यहां भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, देवास जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसी प्रकार भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर चंबल, इंदौर संभागों के जिलों और रीवा, सतना, सीधी और सागर जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

पांच दिन में तेज बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।