27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 24 घंटे में ‘तीव्र गति’ से होगी बारिश, 13 जिलों में अलर्ट

MP Weather: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
mp weather

फोटो- पत्रिका फाइल

MP Weather: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। सोमवार को राजधानी भोपाल, रायसेन, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, उमरिया, देवास, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रतलाम, बड़वानी, धार, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम जिलों में तेज बारिश हुई। इधर, खरगोन जिले के भी कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। जिसके कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में हल्की बारिश के गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन बड़वानी जिलों को छूते हुए गुजर रही है। वहीं, एमपी के ठीक नीचे छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवतीय परिसंचरण की एक्टिविटी है। इधर, 23 और 24 अगस्त को पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 21 अगस्त से 24 अगस्त तक पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अनुमान है।

रविवार को खंडवा, दमोह, सिवनी, जबलपुर, गुना, नर्मदापुरम, बड़वानी, दतिया, धार और खरगोन में भारी बारिश हुई थी।