MP Weather: मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम प्रभावी नहीं है। आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी, पश्चिमी मप्र में तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश, बौछारों की संभावना बन सकती है।
MP Weather: केरल से मानसून एक्सप्रेस तेज रफ्तार से चली थी, लेकिन महाराष्ट्र, छग के कुछ हिस्सों में मानसून की दस्तक के बाद फिलहाल यह ठहर गया है। पिछले तकरीबन एक सप्ताह से मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है और अब भी मानसून अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानी पटना के पास ही अटका हुआ है। अभी कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दूसरे सप्ताह के आखिरी में ही मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अभी दो दिनों बाद तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम प्रभावी नहीं है। आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी, पश्चिमी मप्र में तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश(Heavy Rain Alert in MP), बौछारों की संभावना बन सकती है, रविवार के बाद तापमानों में बढ़ोतरी का दौर भी शुरू हो सकता है। तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जहां तक मानसून की बात है अभी मानसून रुका हुआ है, कोई बड़ा सिस्टम भी नहीं है, इसलिए हम 10 के बाद ही प्रदेश में दस्तक की उमीद कर सकते हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को एमपी के जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं।
गुरुवार को रायसेन में तेज बारिश दर्ज की गई। गरज चमक और तेज हवाओं के साथ यहां शाम तक 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार भोपाल में सुबह 8:30 बजे तक 5 मिमी बारिश हुई। राजधानी में गुरुवार को आंशिक बादलों की स्थिति रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में खजुराहो 40.2 को छोड़कर शेष स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से कम रहे। अधिकांश स्थानों पर 35 से 40 के बीच तापमान दर्ज किए गए।