भारत मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. अभय शर्मा ने बताया, दो सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे बारिश व तापमान में भी कमी हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र से आगे नहीं बढ़ा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर बना हुआ है। हरियाणा व उप्र के ऊपर चक्रवातीय सिस्टम बना है। इस कारण बारिश हुई। 4 व 5 जून को इंदौर सहित संभाग के जिलों में बारिश होगी।