28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले 48 घंटे ‘मूसलाधार बारिश’: विदा होने से पहले जमकर बरसेगा मानसून, IMD ने दी चेतावनी

MP Weather: मध्यप्रदेश से मानसून धीरे-धीरे विदा ले रहा है। मौसम विभाग के द्वारा कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
mp weather

MP Weather: मध्यप्रदेश के कई जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। शुक्रवार को रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के द्वारा 3 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के द्वारा ताजा बुलेटिन के अनुसार, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, भोपाल, विदशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढूर्णा जिलों गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

इन जिलों से विदाई ले चुका है मानसून

मानसून नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना से विदाई ले चुका है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि प्रदेश से विदा लेते-लेते मानसून इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन संभागों में तेज बारिश करा सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, पांढुर्णा, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत दूसरे जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

नोट: पूर्वानुमान 27 सितंबर की सुबह 8:30 तक के लिए वैध है।