
राजधानी भोपाल समेत शीतलहर की चपेट में 25 से ज्यादा शहर, पचमढ़ी में माइनस 2 डिग्री पहुंचा पारा
भोपाल . राजधानी भोपाल समेत प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उत्तर से आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के 25 से ज्यादा शहर शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं, कई शहरों को तापमान रात में चार डिग्री के नीचे पहुंच गया है। शनिवार को कान्हा 0 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। जबकि बैतूल, पचमढ़ी, अमरकंटक और बांधवगढ़ में रात का तापमान करीब 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में औऱ गिरावट होगी जिस कारण ठंड और अधिक बढ़ेगी।
बीना में भी कड़ाके की ठंड
बीना में भी दो दिनों से कड़ाके की ठंड से शहर कंपकंपा उठा है। शुक्रवार की रात पड़ी कड़ाके की ठंड के कारण फसलों पर बर्फ जम गया, जिससे फसलों को तुषार लग गया है। तेज ठंड के कारण अब किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार की रात तापमान दस के नीचे जा रहा है, जिससे अब बर्फ जमने लगी है। शनिवार की सुबह फसलों पर बर्फ की चादर फैली थी। साथ ही खेतों में रखे पानी से भरे बर्तनों में ऊपर बर्फ की परत जम गई थी। बर्फ जमने से सब्जियों की फसल सहित फूल, फलियां वाली फसलों को नुकसान हुआ है। सब्जी की फसल सूखने लगी है। किसानों ने बताया कि तुषार का असर दो दिन में फसलों पर दिखने लगेगा। यदि इसी प्रकार ठंड बढ़ती रही तो फसलों को भारी नुकसान होगा।
किस शहर में कितना तापमान
दतिया 2.60, दमोह 3.00, मंडला 4.00, टीकमगढ़ 4.10 नौगांव 3.10, शाजापुर 3.20, खजुराहो 1.40, उमरिया 1.70, डिंडोरी 2.00, खरगोन 3.50, रीवा 3.50,अनूपपुर 2.00, उज्जैन 2.50, ग्वालियर 3.60, राजगढ़ 3.60, जबलपुर 3.80, डिग्री रहा।
अलाव, गर्म कपड़े बने सहारा
कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिन में गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। शाम होते ही सड़क पर कम संख्या में लोग नजर आए। लोग घरों में जल्दी पहुंच गए थे। रात में अलाव, हीटर का सहारा लोगों को लेना पड़ रहा है। शीतलहर के कारण दिन में धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पाई। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह से स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है।
Published on:
30 Dec 2018 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
