7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MPPEB: फिर से कराई जाएंगी पेपर लीक के बाद निरस्त की गई 3 भर्ती परीक्षाएं

इसमें कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020, समूह- 2 उपसमूह 4 और समूह-5 परीक्षा के एक पेपर कोड-के परीक्षा शामिल हैं.....

2 min read
Google source verification

भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीइबी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं परिणाम में गड़बड़ी सामने आई है। इसके बाद पीइबी की ओर से प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. भावना झारिया ने बताया कि प्रभावित हुई भर्ती परीक्षाओं को 28 अगस्त के आदेश अनुसार निरस्त किया है। इनका आयोजन दोबारा किया जाएगा। इसमें कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020, समूह- 2 उपसमूह 4 और समूह-5 परीक्षा के एक पेपर कोड-के परीक्षा शामिल हैं। मामले की विस्तृत जांच साइबर पुलिस के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है।

जांच के चलते अन्य परीक्षाएं अटकी हुई हैं। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड 2021 में होने वाली परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया था लेकिन इसमें भी तारीख घोषित नहीं की गई। थीं। अब अन्य एजेंसी से परीक्षाएं कराने की कवायद शुरू हो सकेगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि 10 व 11 फरवरी को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती की परीक्षा हुई थी। इसमें शिकायत पाई गई कि कुछ अभ्यर्थियों के नंबर उनकी अन्य शैक्षणिक उपलब्धि के अनुपात में अत्यधिक है। इस पर जांच कराई गई, तो परीक्षा संचालन प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई।

इसके बाद राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम से तकनीकी जांच कराई गई, तो जांच में पाया गया कि 10 फरवरी को करीब 1.30 बजे इस प्रकार का लॉग पाया गया, जो व्यापमं के बाहर अवैधानिक तरीके से डाउनलोड किया गया था। इसस पेपर लीक होने की स्थिति बनी। इसी तरह व्यापमं की ग्रुप-2 की सब-ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा और ग्रुप-5 की पेरोमेडिकल सेवा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ पाई गई।

इसमें 20 जनवरी 2021 को करीब 1.20 बजे और 7 जनवरी 2021 को करीब 9 बजे अवैध तरीके से पेपर डाउनलोड किए जाना पाए गए। इसकी कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन तकनीकी जांच में व्यापम के बाहर अवैध तरीके से पेपर डाउनलोडिंग मिली। इसलिए इन परीक्षा को भी निरस्त कर दिया है।