
MPPSC 2023 Update : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की के उम्मीदवारों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। दरअसल एमपीपीएससी की राज्य वनसेवा मुख्य परीक्षा 2022 अगले महीने दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए नवंबर अंत तक परीक्षा केंद्र तय किए जाने हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा के बाद राजरू वन सेवा के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। यही नहीं राज्य वन सेवा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन भी दिसंबर 2023 में ही किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में परीक्षा केंद्र तय होने के बाद रोल नंबर जारी किए जाएंगे।
यहां जानें मुख्य परीक्षा का पूरा शेड्यूल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 मुख्य परीक्षा 10 दिसंबर को होगी। 25 नवंबर तक आयोग की ओर से परीक्षा केन्द्र निर्धारित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। फिर प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे। इन 15 पदों पर की जाएंगी भर्तियां इस परीक्षा के माध्यम से पंद्रह पदों पर भर्तियां की जाएगी। ये सभी पद परियोजना क्षेत्रपाल के हैं। आपको बता दें कि राज्य वनसेवा परीक्षा-2022 को लेकर आयोग ने दिसंबर 2022 में विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा मई में आयोजित की गई थी और फिर रिजल्ट जारी किया गया था। अब इसमें चयनित अभ्यर्थी अब दस दिसंबर को होने वाली वनसेवा मुख्य परीक्षा में बैठेंगे और इन्हें चयनित होने पर एक ही पद पर नियुक्तियां मिलेगी।
राज्य वन सेवा 2023 परीक्षा
एमपीपीएससी द्वारा होने वाली राज्यसेवा परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके पास विज्ञान व तकनीकी संकाय की डिग्री रहती है, वे राज्यसेवा के साथ वनसेवा में भी शामिल होते हैं। दोनों परीक्षाएं साथ ही आयोजित की जाती हैं। लेकिन इस बार अलग-अलग परीक्षा रखी गई है। एमपी राज्य वन सेवा 2023 परीक्षा का आयोजन रविवार, 17 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। एग्जाम दो पारियों में किया जाएगा। एक पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पारी 2 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 दिसंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे। राज्य सेवा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 229 पद भरें जाएंगे। इसमें राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, इनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं।
ये रहेगा वेतन
सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपए से 1,77,500 रुपए तो वन रेंजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपए तक वेतन मिल सकता है। राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।
Updated on:
19 Nov 2023 09:08 am
Published on:
19 Nov 2023 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
